नई दिल्ली ।। बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से केंद्र देश भर में 7,000 नई लाइब्रेरियां खोलने की योजना बना रहा है। इंटरन
ेट सुविधा से युक्त ऐसी ज्यादातर लाइब्रेरियां देश के ग्रामीण हिस्सों में स्थापित की जाएंगी। नई लाइब्रेरी खोलने की यह योजना नैशनल मिशन ऑन लाइब्रेरीज (एनएमएल) कार्यक्रम के तहत बनाई जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय ने इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी सिफारिशें भेज दी हैं, जिनके पास मंत्रालय का प्रभार है। प्रस्ताव पारित होने पर पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। यह पुस्तकालय आधुनिक गैजट्स और इंटरनेट सुविधा से युक्त होंगे, साथ ही इनमें दूसरे पुस्तकालयों के साथ ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी भी होगी। यह पुस्तकालय अन्य पुस्तकालयों, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थानों से भी जुड़े होंगे।
सूत्रों ने बताया कि बहुत समय से महसूस किया जा रहा है कि तकनीकी के इस युग में ये सभी सुविधाएं बहुत जरूरी थीं और लोगों को वापस पुस्तकालयों से जोड़ने का यही एक तरीका है, इसके चलते ये सिफारिशें तैयार की गईं।
सूत्रों ने बताया कि 7,000 नए पुस्तकालयों में से अधिकतर को ग्रामीण इलाकों में खोला जाना है, ताकि आधुनिक तकनीकी संबंधी सुविधाओं से वंचित बच्चों तक ये सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। उन्होंने बताया कि जिन ग्रामीण इलाकों में स्कूलों के पास पुस्तकालय नहीं है, वहां इन्हें स्कूलों के नजदीक खोलने की भी अनुशंसा की गई है।
Shakil Ahmad
Web Librarian
Portal and E-sevices Department
KSU,Riyadh(KSA)
Mob. No.--0531614041
E-mail--shakillis@gmail.com
Tags:
Share
You need to be a member of LIS Links to add comments!
Join this Ning Network